फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीठासीन अफसरों को मिलेंगे छह प्रकार के थैले

Fri, 10 May 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में पीठासीन अफसरों को इस बार चार की जगह छह थैले मिलेंगे। तीन थैले सफेद रंग के और तीन अलग-अलग रंग के होंगे। सभी थैलों में चुनाव से संबंधित अलग-अलग मतदान सामग्री होगी, जो पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय दी जाएगी।
विज्ञापन


विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी सभागार में मतदान कराने वाली सामग्री के थैले तैयार किए जा रहे हैं। 19 मई को उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 463 पोलिंग पार्टियां को रवाना किया जाएगा, जो 20 मई को गोंडा लोकसभा का मतदान कराएंगी। 24 मई को विधानसभा क्षेत्र सदर की 433, तुलसीपुर की 414 व गैसड़ी की 413 पोलिंग पार्टियां को रवाना किया जाएगा जो 25 मई को श्रावस्ती लोकसभा चुनाव व गैसड़ी विधानसभा का उप चुनाव कराएंगी। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि जिले में कुल 1,723 बूथ हैं। 10 फीसदी के तहत 1,900 बस्ता तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें