फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना वैक्सीन के ही कोरोना से लड़ने की तैयारी

Fri, 07 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना का खतरा फिर बढ़ता जा रहा है। 10 दिनों के भीतर जिले में कोरोना के तीन नये मरीज मिलने के बाद विभाग सतर्कता बरतने का दावा तो कर रहा है, लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं। फरवरी से ही स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड से बचाव का टीका नहीं है। ऐसे में तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वैसे सैंपलिंग का दावा अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 19 लाख 41 हजार 364 लोगों को कोविड से बचाव की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, वहीं, 19 लाख आठ हजार 350 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई है। इसमें से 16 लाख लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष अब तक महज विभाग पांच लाख 26 हजार 456 लोगों को ही बूस्टर डोज लगा सका है। 10 लाख 73 हजार 544 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। फरवरी से विभाग के पास कोविड का कोई भी टीका नहीं है।


अब जब फिर कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है तो स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अधिकारी कोरोना को लेकर सैंपलिंग बढ़ाने का तो दावा कर रहे हैं, लेकिन टीके के नाम पर वह चुप्पी साध ले रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि कोरोना को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन





संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर
वर्तमान में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल में बर्न यूनिट को डेडीकेटेड हाॅस्पिटल के रूप में तैयार किया गया है। अन्य संसाधनों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें