फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पकड़े गए तेंदुए को गोरखपुर चिड़िया घर भेजने की तैयारी

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य क्षेत्र में जनकपुर रेंज के बसंतपुर गांव में पकड़ा गया तेंदुआ प्राथमिक उपचार के बाद कुछ हद तक स्वास्थ्य हो गया है। अब वन विभाग के अधिकारी इसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए चिड़ियाघर के प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। बुधवार को तेंदुए के हमले में खेत में काम कर रहे विजय सहित पांच लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिजरा व जाल लगाकर घायल तेंदुए को पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने जनकपुर रेंज पहुंचकर घायल तेंदुए का उपचार किया। रेंजर अमरजीत ने बताया कि जिले में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर चिड़िया घर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें