बलरामपुर। बाल तस्करी पर अंकुश लगाने में सभी मिलकर पहल करें। नेपाल सीमा से सटे गांवों में सर्च अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। एसएसबी, पुलिस, शिक्षा, श्रम, रेलवे व बाल संरक्षण इकाई संयुक्त रूप से प्रयास करेगी। यह बातें जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने विकास भवन सभागार में बीते दिन बाल तस्करी से आजादी 2.0 पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानव तस्करी को रोकने की दिशा में मिलकर कार्य करना होगा। मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संबंध में उपस्थित अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की गई। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई सदस्य सारिका श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी व ज्योत्सना कुमारी ने कार्यशाला में मौजूद विभागों के अफसरों को बाल तस्करी से आजादी विषय के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अमित कुमार, संतोष गुप्त, अर्पित श्रीवास्तव, योगेश तिवारी, ओंकार नाथ चौधरी, बद्री विशाल, सुनील कुमार वर्मा व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।