फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तपती धूप में अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं गर्भवती

Thu, 18 May 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अस्पताल में निशुल्क इलाज की आस लेकर आए थे लेकिन डॉक्टर ने बाहर से जांच कराने को लिखा है। कुछ दवाएं भी बाहर की लिखीं हैं। पैसा न होने के कारण वापस जा रही हूं, बाद में आकर जांच कराकर दवा लूंगी। यह दर्द है बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में गर्भवती बहू का इलाज कराने आई उर्मिला का। अस्पताल में दो दिनों से अल्ट्रासाउंड की जांच बंद हैं। डॉक्टर कोर्ट के काम से बाहर गए हैं। अस्पताल में मरीज के साथ दलालों की भी भीड़ दिखी। डॉक्टरों द्वारा पर्चा लिखे जाने के बाद दलाल वहीं से पर्चा लेकर जानपहचान के पैथाेलॉजी चले जाते हैं और जांच के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में पड़ताल की गई तो कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला। पेश है रिपोर्ट :
विज्ञापन

महिला मरीजों की जुटी भारी भीड़
जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। डॉक्टर कुछ मरीजों को अस्पताल की तो कुछ मरीजों को बाहर की दवा लिख रही थीं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बाहर से जांच कराने के लिए कहा गया। कुछ मरीजों ने बताया कि यहां पर दलाल सक्रिय रहते हैं। जैसे ही डॉक्टर पर्चा लिखते हैं वे मरीजों को अपने पैथाेलॉजी में ले जाकर जांच के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं।
जांच के लिए भकटते रहे मरीज
नगर के नहरबालागंज निवासी नीलम ने बताया कि डॉक्टर से जांच कराने के बाद बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को लिखा गया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच न होने के कारण बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इसी तरह मुन्नी देवी ने बताया कि बाहर से अल्ट्रासाउंड जांच व दवाएं लिखी हैं। सरकारी अस्पताल में निशुल्क जांच व दवाओं के लिए आई थी लेकिन यहां पर बाहर से महंगी दवा व जांच लिख दी गई है।
विज्ञापन

प्रतीक्षालय में कुत्तों का साम्राज्य
जिला महिला अस्पताल में मरीज के तीमारदारों के लिए बनवाए गए प्रतीक्षालय में कुत्तों का साम्राज्य व्याप्त है। यहां कुत्ते आराम फरमाते नजर आए। इससे मरीजों व तीमारदारों में भय भी व्याप्त रहता है। संतोष कुमार, बब्लू, दुर्गेश, संतोषी व राहुल आदि ने बताया कि कुत्ते भोजन आदि देखकर दौड़ा लेते हैं। डर की वजह से बहुत कम लोग ही प्रतीक्षालय में बैठते हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल की नालियां चोक होने की वजह से गंदा पानी बाहर बह रहा था। गंदगी व दुर्गंध के कारण मरीजों व तीमारदारों का हाल बेहाल था।
कोर्ट के काम से बाहर हैं डॉक्टर
अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर कोर्ट के काम से बाहर गए हुए हैं। डॉक्टर के न होने की वजह से अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो पा रही है। बाहर की दवा लिखने पर रोक है। अगर कोई ऐसा मामला आता है तो जांच कराई जाएगी। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन

- डॉ. विनीता राय, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें