फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कमरे में लटकता मिला पीआरडी जवान का शव

Wed, 16 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फतेह बहादुर सिंह।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतपाली देहात के गोधरपुर निवासी पीआरडी जवान फतेहबहादुर सिंह (45) का शव बुधवार को कमरे में लटका मिला है। परिजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक घर में अकेला रह रहा था। उसका पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस कारण से वह यहां पर नहीं थी। मृतक युवक के भाई ने बताया कि बुधवार की सुबह से उसने कई बार अपने भाई को फोन मिलाया लेकिन, फोन नहीं उठा। इस पर उसने अपने बहनोई को पता करने को कहा। जब वह घर पर पहुंचे तो कमरा बंद था। कूलर हटाकर देखा तो फतेहबहादुर का शव लटकता मिला। बताया कि इससे पहले मंगलवार की रात दस बजे उसकी बात हुई थी। सब कुछ ठीक था। फिर कैसे क्या हो गया, कुछ समझ में नहीं आ आ रहा है। एसएचओ दुर्गेश सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें