फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधानों ने ठप किया काम, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मनरेगा में कराए गए कार्यों का समय से भुगतान न होने व श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से नाराज प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को प्रधानों ने अलग-अलग विकास खंडों में एकत्र होकर प्रदर्शन कर काम ठप कर दिया। इससे जिले के 333 गांवों में मनरेगा से काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रधानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मनरेगा में एनएमएमएस प्रणाली से हाजिरी पर रोक लगाने, मनरेगा से कराए गए सभी विकास कार्यों का शीघ्र भुगतान करने और पांच जनवरी से प्रत्येक ग्राम पंचायतों का मस्टररोल शून्य करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
गैसड़ी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ अध्यक्ष शिव जीत सिंह (शिवा) के नेतृत्व में प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया। कहा कि गैसड़ी नेपाल से सटा है, जहां नेटवर्क की गंभीर समस्या है। ऐसे में हाजिरी नहीं लग पा रही है। मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजने, कार्यों के बकाये मैटेरियल के पैसे का तत्काल भुगतान कराने सहित अन्य मांगें की गईं। आंदोलन में ग्राम प्रधान विनय कुमार तिवारी, इमरान खान, जफर खान, कमर आलम, हरीश कुमार मिश्रा, घनश्याम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार कौवापुर मे प्रधान संगठन के संरक्षक प्रवीण सिंह विक्की व ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी को सौंपा। मौके पर ग्राम प्रधान नंद कुमार वर्मा, मो. उमर, गणेश प्रजापति व लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
सोमवार को जिले में कुल 795 ग्राम पंचायतों में से 462 में मनरेगा के तहत काम हुआ। शेष 333 ग्राम पंचायतों में कोई काम नहीं हुआ। श्रमिकों का 65 लाख रुपये मजदूरी व 10 करोड़ रुपये की सामग्री का भुगतान बकाया है। उपायुक्त सूबेदार सिंह का कहना कि विकास कार्यों पर नजर रखी जा रही है। मनरेगा के संचालन में कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें