फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पति की मौत के बाद अवसाद में प्रधान ने आग लगा दी जान

Fri, 28 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के देवपुरा गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद अवसाद की चपेट में आई महिला ग्राम प्रधान ने बृहस्पतिवार की शाम आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



देवपुरा गांव की ग्राम प्रधान संगीता यादव (34) ने आग लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान के ससुर तिलकराम यादव ने बताया कि एक माह पूर्व उनके पुत्र व प्रधानपति दद्दन यादव का असामयिक निधन हो गया था। तभी से उनकी बहू ग्राम प्रधान संगीता यादव अवसाद ग्रस्त थी।


संगीता ने बीती शाम करीब पांच बजे घर का दरवाजा भीतर से बंद कर आग लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। उनकी सास की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष हरैया अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें