फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मोटापा से छुटकारा पाने के लिए करें योग

Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराते हुए बीमारियों से बचने का सुझाव दिया गया। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से मोटापा, शुगर व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। योग प्रशिक्षक ने ग्रीवा व स्कंध संचालन, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन, कपालभाति व अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया। लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं का भी वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें