गौरा चौराहा। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मुडिला नौबस्ता में विद्युत आपूर्ति एक नवंबर से तीन नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। जेई विजय महतो ने बताया कि तुलसीपुर से गौरा पावर हाउस तक आने वाले हाईटेंशन तार पर कई जगह पेड़ सटे हुए हैं। इससे आए दिन हाईटेंशन तार टूट जाता है। पेड़ों को हटाने के लिए तीन दिनों तक दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। (संवाद)