फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार करोड़ से बनेगा बिजली घर, तीन लाख को मिलेगी राहत

Mon, 12 Aug 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनहा गांव में होगा नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण
विज्ञापन

150 गांवों की तीन लाख आबादी को मिलेगी बेहतर बिजली
लोगों को लो-वोल्टेज व ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। उतरौला तहसील के मैनहा गांव में चार करोड़ रुपये से नया बिजली घर का निर्माण कराया जाएगा। नया विद्युत उपकेंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर बिजली मिलेगी। बिजली की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज, लोकल फाल्ट, ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। गैड़ास बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 512 गांवों के करीब सात लाख आबादी को बिजली आपूर्ति की जा रही है। लंबी पारेषण लाइन व अधिक लोड होने के कारण आए दिन बिजली के तार टूटकर गिर जाते हैं। लंबी पारेषण लाइन के चलते तकनीकी समस्याओं को दूर कराने में काफी समय लग जाता है। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने उतरौला तहसील के मैनहा गांव में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए ढाई बीघा जमीन ली है।
राजस्व विभाग ने विद्युत उपकेंद्र महुआ बाजार के नाम से भूमि हस्तांतरित कर दी है। जेई आकाश रावत ने बताया कि नया बिजली घर के निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद मैनहा गांव में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन


150 गांवों की दूर होगी समस्या
नय विद्युत उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के 150 गांवों की बिजली कटौती की समस्या दूर होगी। तीन लाख आबादी को बेहतर बिजली मिलेगी। क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज, लोकल फाल्ट, ओवरलोडिंग से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन



शीघ्र शुरू होगा निर्माण
उतरौला तहसील के मैनहा गांव में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराने के लिए भूमि का हस्तांतरण करा लिया गया है। एक्सईएन तुलसीपुर-उतरौला रमाशंकर मौर्य व जेई आकाश रावत के साथ भूमि देखकर पास कर दी गई है। बजट मिलने पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण तत्काल शुरू करा दिया जाएगा। -राजेश कुमार अधीक्षण अभियंता, पॉवर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें