फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डाक विभाग अब कराएगा दुर्घटना बीमा

Fri, 26 Jul 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पैसों के अभाव में मध्यम व निम्न वर्ग के लोग दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं ले पाते हैं, क्योंकि निजी बीमा कंपनियों का बीमा प्रीमियम बहुत अधिक होता है। ऐसे में डाक विभाग सस्ते दरों पर लोगों का दुर्घटना बीमा कराएगा।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि आम लोगों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने व उसके संबंध में जानकारी देने के लिए डाक विभाग अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी डाकघरों से संबंधित क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस बीमा में चिकित्सक से पोषण संबंधी सलाह एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श की भी सुविधा दी जाएगी। यहां से बीमा कराने पर बीमा धारक को दुर्घटना होने पर अस्पताल भर्ती व ओपीडी का खर्च भी मिलेगा। इसके अलावा सभी लाभार्थियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये तक का खर्च, दस दिनों तक अस्पताल खर्च के रूप में एक हजार रुपये प्रतिदिन भी मिलेगा। ऐसे मिलेगा बीमा का लाभ डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से 320, 559 और 799 रुपए के वार्षिक किस्त में क्रमश पांच, 10 व 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाएगा। इसके तहत किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार को ट्रांसपोर्ट के लिए पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें