फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन साल पहले लगाए पोल, नहीं खींचे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला की ग्राम पंचायत महुवा में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा के सामने ग्रामीणों ने सौभाग्य योजना का सच सामने रखा। पटखौली मजरे के ग्रामीणों ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत तीन साल पहले बिजली के पोल लगाए गए थे, इससे विद्युतीकरण की उम्मीद बंधी थी। मगर अभी तक तार की लाइन ही नहीं खींची गई। इस पर एसडीएम ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के गांव में नहीं आने की शिकायत की। गंगाजली ने कहा कि उसे तीन माह से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। इससे समस्या आ रही है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति साफ करने को कहा।
एसडीएम ने चौपाल में वृद्धावस्था व दिव्यांग पेशन, वरासत, किसान दुर्घटना, पारिवारिक लाभ, कन्या सुमंगला योजना, किसान व सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान पटेश्वरी देवी, गोरखनाथ, शिवकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें