बलरामपुर। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले की सभी बूथों पर भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके वर्चुअल संवाद को सुना। बूथों पर मौजूद लोगों को मोदी व योगी सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए मिशन 2024 की सफलता के लिए सभी से समर्थन मांगा गया।
सदर विधान सभा क्षेत्र के चाउरखाता बूथ पर मुख्य अतिथि व भाजपा अवध क्षेत्र के सहसंयोजक विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण सुना गया। क्षेत्रीय सहसंयोजक ने कहा कि मिशन 2024 फतह करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलिब्धयां लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज, ग्राम प्रधान अमरहवा शशिकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता व मंडल प्रभारी परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
सदर विधान सभा क्षेत्र के रेड़वलिया बूथ पर सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संवाद सुना। इस अवसर पर जिला मंत्री सूरज सोनकर, मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा, विजयपाल सिंह, आजाद सिंह, प्रभू दयाल यादव, आज्ञाराम यादव, प्रमोद सोनकर, गेटबाबू, तिलकराम व बलिराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महराजगंज तराई बूथ पर वर्चुअल संवाद सुना। इस अवसर पर पंकज सिंह, डॉ. हुकुम सिंह, सर्वेश मिश्रा, राम खेलावन वर्मा व शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
शिवपुरा मंडल के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद सुनाया गया। लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक बांटकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बूथों को मजबूत करके ही मिशन 2024 को भाजपा एक बार फिर फतह करेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर मिश्रा, जिलामंत्री अवधेश तिवारी व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के पचपेड़वा स्थित मैरिज हॉल में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संवाद सुना। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति, भोला जायसवाल, अमित जायसवाल व नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा आदि मौजूद रहे। नगर के सेखुआ परमेश्वरी मंदिर बूथ पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद सुनाया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, डीपी सिंह व संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।