फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा पीएम एक्सीलेंस अवार्ड

Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिले का नाम देश के 60 अन्य जिलों के साथ पीएम एक्सीलेंस अवार्ड में शामिल किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में केंद्र सरकार की 11 प्रमुख योजनाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर यह उपलब्धी मिली है।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायत स्तर पर कर्मियों और लाभार्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ ही अन्य मुद्दों की जानकारी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मिशन इंन्द्र धनुष, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आदि योजनाएं शामिल रहीं। बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू कर पात्रों तक पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले जिलों को ही केंद्र सरकार पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करेगी।


रखी कड़ी नजर, परखी व्यवस्था
जिले में योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए और पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय, स्टेकहोल्डर्स, एनजीओ, बैंक और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया गया। हर स्तर पर मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा की गई। सभी योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए। जिनके द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें