फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिलाई शपथ

Wed, 03 Jan 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को सदर ब्लॉक के रछौड़ा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में एकजुटता के साथ योगदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक पल्टूराम ने भी लोगों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एकजुट होकर सहयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन यात्रा संयोजक संदीप उपाध्याय ने किया।
इससे पूर्व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा कार्यालय भवन में एक बैठक का आयोजन भी हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में बलरामपुर जिले ने क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, राकेश सिंह व बृजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें