फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बलरामपुर में अवैध इमारती लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, चकमा देकर भागे तस्कर; वन विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 18 Jul 2024 05:38 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी से भरा पिकअप जब्त किया है। मौके से तस्कर भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
वन विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी अशोक तिवारी के निर्देशन में एवं अनिल सिंह पैकरा उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में सतत वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहीम चलाई जा रही है। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में वनपरिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम के नेतृत्व में बीती रात्री गश्ती के दौरान परिसर रेगई के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 729 से एक पेड़ की कटाई कर अवैध रूप साल लट्ठा 6 नग पीकप वाहन क्रमांक JH03P-0958 द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।

वन अमला द्वारा उक्त पीकप वाहन का पीछा करते करते ग्राम शारदापुर से स्याही, बैकुण्ठपुर, गोबरा होते हुये अंत में उ.प्र. व छत्तीसगढ़ की सीमा गांव आसनडीह के पास पकड़ा गया, जहां से वाहन चालक एवं उसके एक साथी मौके से फरार हो गय। 
विज्ञापन


उन दोनों को पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु भागने में सफल हो गये, उसके पश्चात वन अपराध प्रकरण दर्ज कर छ.ग. वन उपज व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छ.ग. वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत कार्यवाही की जा रही है। जब्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन मय ईमारती लकड़ी सहित लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई। 

वाहन मालिक एवं वाहन चालक समेत संलिप्त अपराधियों की पतासाजी की जा रही है। इस बड़ी कार्यवाही में वनपाल में  सुरेश प्रसाद यादव, मोनिका तिग्गा, जोशफीन केरकेट्टा,  मथुरा प्रसाद दुबे,  रूपप्रसाद वनरक्षक में सुनिल सिंह पैकरा और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें