फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दवा खरीद घोटाले में फार्मासिस्ट समेत चार पर कसा शिकंजा, तलब

Thu, 02 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग के दवा व सामान खरीद में हुए घोटाले की जांच के लिए अभिलेख न देने का मामला गरमा गया है। पटल सहायकों से अभिलेख न मिलने की शिकायत के बाद अब सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने दोनों स्टोर प्रभारी फार्मासिस्ट समेत चार कर्मियों को नोटिस जारी कर शनिवार को कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में दवाओं की खरीद में हुई अनियमितता की जांच अयोध्या की विजिलेंस टीम कर रही है। टीम ने अधिकारियों को पत्र भेजकर खरीद से जुड़े अभिलेख मुहैया कराने को कहा था। लेकिन विभाग ने टीम को आवश्यक अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए। इस पर विजिलेंस के अधिकारियों ने देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक को पत्र लिखकर अभिलेख मुहैया कराने में सहयोग मांगा था।
सीएमओ ने स्टेट बजट के सीएमएसडी स्टोर प्रभारी फार्मासिस्ट केके मालवीय, एनएचएम के स्टोर प्रभारी फार्मासिस्ट एमएम त्रिपाठी, एनएचएम के लेखा लिपिक रमाकांत व राज्य बजट के लिपिक दिलीप कुमार मौर्य को नोटिस दी है। इन सभी को जल्द से जल्द विजिलेंस टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि अभिलेख न देने पर कर्मचारी को इसका दोषी माना जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बैठक में विजिलेंस टीम को भेजे गए अभिलेखों की समीक्षा होगी। शनिवार को इन कर्मियों को बुलाया गया है। साथ ही टीम को भेजे गए अभिलेख अधूरे मिलने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें