फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमा की सुरक्षा के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक

Fri, 05 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर में सीमा जागरण मंच के पदाधिकारियों का स्वागत करते महंत महेंद्र दास
विज्ञापन
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में शुक्रवार को सीमा जागरण मंच की बैठक हुई। इसमें भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सीमा की सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक का शुभारंभ हनुमानगढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्रदास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारत व नेपाल मित्र राष्ट्र हैं। दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है, इसलिए आने-जाने में नागरिकों को काफी हद तक छूट दी गई है। सीमा पर प्रहरी तैनात होने के बावजूद कुछ अराजक तत्व तस्करी व जंगल की अवैध कटान जैसे अपराध करते हैं। इन अपराधों पर नियंत्रण एवं सीमा की सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत है।


मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी मुरलीधर एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक केडिया ने कहा कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए मंच की ओर से जल्द ही जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक समरसता अभियान शुरू किया जाएगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली तस्करी, वन्यजीवों का शिकार तथा जंगल की कटान आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक समरसता अभियान के प्रांत प्रभारी राजकिशोर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, धर्म प्रचार प्रमुख व संघ के वरिष्ठ प्रचारक गंगा सिंह, जिला प्रचारक अनिल, अतुल तिवारी व नीलमणि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें