फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सबद कीर्तन के साथ लोगों ने सुनी गुरुवाणी

Fri, 14 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय गुरुद्वारे में शुक्रवार को सिख धर्मावलंबियों ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। खालसा मेरा रूप है खास, खालसे में मैं करुं निवास... सबद कीर्तन के साथ लोगों ने गुरुवाणी भी सुनी। मानव कल्याण एवं परिवार की खुशहाली के लिए गुरु ग्रंथ साहब की अरदास की गई। लंगर में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद चखा।
विज्ञापन



बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु ग्रंथ साहब अखंड पाठ का समापन शुक्रवार को हुआ। गुरुद्वारे के सेवादार गजराज सिंह व रविंदर सिंह ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए सिख समुदाय के लोगों को सही मार्ग चलने का संकल्प दिलाया। बैसाखी पर्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि आज का दिन सिख समुदाय के लिए गौरव का दिन है। बैसाखी को सिख समाज के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। गुरुद्वारे में महिलाओं ने सबद कीर्तन किया।


सबद कीर्तन के बाद सभी लोगों ने परिवार की खुशहाली के लिए गुरु ग्रंथ साहब की अरदास की। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें नरेंद्र सिंह सोनी, देवेंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह, कवलजीत सिंह, सुकसार सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, मनप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह आदि ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें