फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बढ़े सर्दी, बुखार व पेट दर्द के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही गांवों में संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। प्रतिदिन सर्दी, बुखार व पेट दर्द के दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते यहां मरीजों को चिकित्सीय सलाह के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। गांव में उल्टी-दस्त फैलने से अब तक एक बच्ची की मौत हो चुुकी है। महराजगंज तराई क्षेत्र के गांवों में 20 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

सोमवार केे संयुक्त जिला चिकित्सालय में आपीडी पर्चा काउंटर पर लंबी कतार दिखी। पुलिकर्मी मरीजों को समझाते दिखे। राजितराम, छोटकन व उजारा देवी ने बताया कि एक घंटे से लाइन में लगे हैं अब तक पर्चा नहीं मिला। ओपीडी के बरामदे में 300 से अधिक मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते मिले। नीचे की ओपीडी में डॉ. आरके पांडेय, डॉ. एके यादव, डॉ. अख्तर हुसैन व डॉ. नितिन चौधरी मरीज देख रहे थे।
सरोजा, दीपक, राम उजागर व पप्पू ने बताया कि साढ़े 10 बजे पर्चा जमा किया है, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। दोपहर 12 बजे प्रथम तल पर स्थित पैथोलॉजी के सामने 100 से अधिक मरीज व तीमारदार जांच रिपोर्ट लेने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे। पप्पू, विनीता, संतोषी व दिनेश ने बताया कि रिपोर्ट के लिए बैठे हैं। देर में जांच रिपोर्ट मिलने पर डॉक्टर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

एलटी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 132 मरीजों की करीब 1700 जांच हुई है। टायफाइड के 50, मलेरिया के 32 व डेंगू की तीन जांच हुई है। डेंगू किट में दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं उन्हें एलाइजा टेस्ट के लिए मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है।
सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भरमार रही। इस दिन संयुक्त चिकित्सालय में 649, मेमोरियल अस्पताल में 710 व महिला चिकित्सालय में 345 से अधिक मरीज आए। इसी तरह जिले में स्थित नौ सीएचसी में प्रत्येक पर 200 से 250 मरीजों का उपचार हुआ।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि तीनों जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों का नि:शुल्क उपचार हो रहा है। जांच व दवा भी मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें