फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आरोग्य मेले में 566 का उपचार, जांच न होने से मरीज निराश

Sun, 21 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/बलरामपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 24 अस्पताल में आयोजित किया गया। 566 मरीजों का इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। अधिकतर अस्पताल में लैब संचालित न होने से मरीजों के बुखार व खून की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचलापुर में सुबह 11 बजे डॉ. समीर वर्मा ओपीडी करते मिले। डॉक्टर ने बताया कि अब तक नौ मरीज देखे जा चुके हैं। मरीज संतोषी, छोटका व राजू ने बताया कि अस्पताल में खून व बुखार की जांच नहीं होती है। डॉ. समीर ने बताया कि लैब टेक्नीशियन तैनात न होने से पैथालोजी संचालित नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव नगर में दोपहर एक बजे डॉ. बृजेश जायसवाल मरीज देखते मिले। सुखराम ने बताया कि सर्दी खांसी व सीने में दर्द की दवा कराने आए हैं। रामगोपाल बुखार व रहमतुल्लाह पैर दर्द का इलाज कराने पहुंचे थे। मरीजों ने बताया कि खून व पेशाब की जांच नहीं होती है। फार्मासिस्ट महेंद्र सोनी व वार्ड ब्वाय दमन सिंह मौजूद थे। डॉ. बृजेश ने बताया कि एलटी की नियुक्ति नहीं है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मेले में 566 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 119 महिलाएं, 254 पुरुष व 114 बच्चे शामिल हैं। बताया कि मेले में 18 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें