बलरामपुर। शाहरुख खान की फिल्म पठान का जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री ऋतिक चौरसिया की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई।
भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक अमित कसौधन ने फिल्म में हिंदू आस्था के प्रतीक भगवा रंग के अपमान का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मंडल मंत्री ने पठान फिल्म के सेंसर बोर्ड के प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग की है।