फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बसों में पैनिक बटन दबाते ही यात्रियों को मिलेगी मदद

Wed, 29 Nov 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बस से यात्रा के दौरान अब यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा होने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। बसों में लगने वाले पैनिक बटन उनकी परेशानी को दूर करेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिला यात्रियों को मिलेगा। पैनिक बटन दबाते हुए यात्रियों को तत्काल जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके पहले चरण में बलरामपुर रोडवेज डिपो से जुड़ी लंबी रूट की 34 बसों में पैनिक बटन लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

लंबी रूटों पर संचालित बस में अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़, जहरखुरानी व मारपीट सहित अन्य घटनाएं होती रहती हैं। पीछे की सीट पर घटना होने पर चालक को भी कुछ पता नहीं चल पाता है। बसों में लगने वाले पैनिक बटन को दबाते ही इसकी सूचना तत्काल सहायक क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसकी मदद से कंट्रोल रूम से बसों की लोकेशन व स्पीड आदि का पता भी डिपो में मौैजूद अधिकारी जान सकेंगे। इससे बस चालकों व परिचालकों की की मनमानी पर भी प्रभावी रोक लगने के साथ हादसों की आशंका भी कम हो सकेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि पहले चरण में डिपो की दिल्ली, कानपुर, बढ़नी से दिल्ली सहित अन्य लंबी रूट की 34 बसों में पैनिक बटन लगाया जाएगा। प्रत्येक बस में दो साइड पर पांच-पांच बटन लगाए जाएंगे। 34 बसों में कुल 340 बटन लगेंगे। उन्होंने बताया कि पैनिक बटन को सीधे डॉयल 112 कंट्रोल रूम से जोड़ने और वहां से जानकारी को संबंधित पुलिस थाने तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें