गोंडा। रेलवे प्रशासन ने बुधवार को लखपत नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लॉक लिया। इसके चलते कई ट्रेन निर्धारित समय पर गोंडा रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं। इनमें गोरखधाम, वैशाली, सत्याग्रह, बाघ, कोचीन व आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
दूसरी तरफ, रेलवे परिचालन विभाग ने इस मरम्मत कार्य के चलते 6 से 13 दिसंबर के बीच कई ट्रेनों को 40 से 60 मिनट तक कंट्रोल करके चलाने की योजना बनाई है। इनमें गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से दरभंगा एक्सप्रेस, अयोध्या से गोरखपुर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस व मनवर एक्सप्रेस हैं।