बलरामपुर। नगर के बलुहा मोहल्ला स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को चौरसिया समाज की बैठक हुई। बैठक में चौरसिया समाज के लोगों ने बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का स्तर बढ़ना बहुत जरूरी है। बेटियों को उच्च शिक्षा मिलने से दो परिवारों का शैक्षिक विकास होता है, इसलिए सभी लोग बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा का अवसर दें। इस अवसर पर चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया, प्रदीप, हरि प्रसाद, दीपक व मनोज आदि मौजूद रहे। (संवाद)