फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत भवन बदहाल, ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बंद पड़ा पंचायत भवन हरवंशपुर।
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी पंचायत भवनों की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। जिले की 794 ग्राम पंचायतों में से करीब 150 पंचायत भवन पूरी तरह बदहाल हैं। इनमें न तो कंप्यूटर की व्यवस्था है और न ही ग्रामीणों के लिए अन्य सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। ऐसे में ग्रामीणों को गांव में ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की सरकारी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन




सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला व तहसील मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। गांव में ही उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाए। इसकी व्यवस्था प्रत्येक गांव के पंचायत सचिवालय में की गई है। कई पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था न होने के कारण गांव में ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य अभिलेख तैयार करने का सरकारी दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। यही नहीं अधिकांश पंचायत भवन में बिजली व इंटरनेट का कनेक्शन भी नहीं है।

इन गांवों में बदहाल हैं पंचायत भवन



सदर ब्लॉक के हरवंशपुर में बना पंचायत भवन बंद है। यहां कोई व्यवस्था नहीं है। भवन में कंप्यूटर भी नहीं है। यहां ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा नहीं मिल रही है। इसी ब्लॉक के समदा पंचायत भवन में भी ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के विशुनपुर बढ़ईपुरवा गांव में बना पंचायत भवन बदहाल है। परिसर में गंदगी का अंबार है। भवन में बिजली का कनेक्शन नहीं है। पचपेड़वा ब्लॉक के संग्रामपुर, मनकापुर व मिश्रौलिया पंचायत भवन में भी ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। देखरेख के अभाव में पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। इन पंचायत सचिवालों में ई-गवर्नेंस सहित अन्य सुविधाएं मिलने की बात हो दूर, ग्राम प्रधान व सचिव बैठक करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।
विज्ञापन


दूर कराई जाएंगी समस्याएं

पंचायत भवन को इंटरनेट कनेक्शन से जोड़कर हाईटेक बनाया जा रहा है। सभी पंचायत भवन में ग्रामीणों के प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पंचायत सहायक की तैनाती की गई है। जिन गांवों में पंचायत भवन बदहाल हैं, संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन




- नीलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें