फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से मिली धान की फसल को संजीवनी

Sat, 09 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर देहात क्षेत्र में तेज हवा के कारण खेत में गिरा गन्ना।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शनिवार सुबह झमाझम बारिश से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिली, वहीं तेज हवा से गन्ना खेत में गिर गया। जिससे किसानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गन्ना गिरने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। वहीं बारिश के साथ तेज हवा से गन्ना किसानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्र में किसानों के गन्ने की फसल खेत में गिर गई है। इससे गन्ना पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा। किसान राम स्नेही, राम उजागार, प्रेम कुमार, मोहित देव, संतोष कुमार व इजहारुल हसन आदि का कहना है कि बारिश न होने से धान व गन्ना दोनों सूख रहे थे। किसान निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करने की जुगत में थे। बारिश होने से धान को तो फायदा हुआ पर गन्ने की फसल गिरने से नुकसान की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से नगर क्षेत्र में कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें