फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भीषण गर्मी से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे तक की बिजली कटौती

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा। लोग गर्मी से बिलबिलाते नजर आ रहे हैं। गांवों में लोग बगीचे में बैठकर दिन काटने को विवश हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की वजह से बिजली के उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी रोजाना दो से तीन घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। गर्मी के बीच बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नगर में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने का रोस्टर जारी किया है। लेकिन इन दिनों भीषण गर्मी के बीच रोस्टर का कोई मतलब नहीं रह गया है। गांवों में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। लोकल फाॅल्ट व ओवरलोड के कारण जगह-जगह ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। 43 डिग्री से अधिक तापमान के बीच गांवों में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। कई इलाकों में बिजली आती तो है लेकिन वोल्टेज इतना कम रहता है कि लोगों के पंखे व कूलर भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
चौपट हो रहे हैं छोटे उद्योग
ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण आटा चक्की, धान मशीन व आईसक्रीम बनाने वाले छोटे उद्योग चौपट हो रहे हैं। इन उद्योगों के संचालकों का कहना है कि डीजल इतना महंगा है कि जनरेटर या इंजन चलाकर उद्योगों का संचालन किया जाना नामुमकिन है। बिजली के सहारे उद्योग चल रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण उद्योग के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय अफसर नहीं उठाते फोन
ग्रामीण राधेश्याम वर्मा, मोहित देव, विक्की पांडेय, इरफान, शकील व बबलू आदि ने बताया कि शासन ने बिजली की समस्या होने पर शिकायत के लिए अधिकारियों का नंबर जारी किया था। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायत के लिए जब अधिकारियों को फोन किया जाता है तो अधिकांश अधिकारियों के नंबर या तो बंद मिलते हैं या फिर फोन उठाते ही नहीं है।
बेहतर आपूर्ति का हो रहा प्रयास
भीषण गर्मी में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। शहरी व ग्रामीण इलाकों में बेहतर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बालकृष्ण, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें