बलरामपुर। माटी कला के परंपरागत कारीगरों को 10 लाख रुपये तक ऋण देकर स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए जाने की योजना है। ऋण के लिए 15 नवंबर तक आवेदन करने मौका दिया गया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड से संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियां जैसे खिलौना निर्माण, घरेलू उत्पाद निर्माण इकाई लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी का स्वयं का अंशदान पांच फीसदी और शेष 95 फीसदी बैंक ऋण अनुमन्य होगा। इच्छुक व्यक्ति आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9598782988 व 9956527350 पर भी संपर्क कर सकते हैं।