फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकार व सेना की परिपक्वता को दर्शाता है ऑपरेशन सिंदूर

विज्ञापन
संजय कुमार राव
विज्ञापन
बलरामपुर। देश में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह संदेश भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के नौ अड्डों को तबाह करके दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सरकार व सेना की परिपक्वता व दूरदर्शिता को दर्शाता है। सरकार ने मॉकड्रिल बताकर रात में ही सर्जिकल स्ट्राइक कर सबको चौंका दिया। सर्जिकल स्ट्राइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे पाकिस्तान की जनता को काई नुकसान नहीं पहुंचा। यह ऑपरेशन केवल आतंकवादियों को तबाह करने के लिए अंजाम दिया गया, यही कारण है कि आज कोई भी देश इसका विरोध नहीं कर रहा है। सभी देश भारत की इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


- संजय कुमार राव, सेवानिवृत मेजर जनरल, युद्ध सेवा मेडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें