बलरामपुर। गोंडा के निजी अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि उतरौला की रहने वाली साबिया परवीन इलाज कराने बीते दिनों गोंडा गई थी। वहीं पर 27 जनवरी को उसकी कोविड जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 140 हो गई है।