फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 में सिर्फ 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 105 फरियादी पहुंचे। इनमें से केवल 18 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। शेष प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। सभी शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न आने से फरियादी निराश हुए।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने फरियादियों की सुनवाई की। अधिकारियों से कहा गया कि जमीन विवाद, अतिक्रमण, नाली व चकरोड जैसे विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व टीम एकसाथ जाकर निस्तारण कराए। राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
सीडीओ ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित न रहे, इसकी निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया और शेष प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मंगलेश दुबे, तहसीलदार प्रमेश कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह व जिला कृषि अधिकारी आरपी राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां आए कुल 27 प्रार्थनापत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां 32 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रमनगरा, थाना ललिया निवासी कक्षा छह के छात्र मनोज कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर शिक्षक पर पीटने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि वह श्री सद्गुरु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रामनगरा चौराहा लालपुर में कक्षा छह के छात्र है। गत 19 अगस्त को कक्षा में पढ़ाई के दौरान भूगोल विषय के शिक्षक प्रश्नों का गलत उत्तर बता रहे थे। इसका विरोध करने पर शिक्षक ने आक्रोशित होकर डंडे से पीट दिया। सिर पर भी डंडा मारा। इससे गंभीर चोट आई। कई दिन तक डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा। छात्र ने डीएम से मामले की जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें