फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धामाचौरी के मजरा भुजईपुरवा में रविवार शाम सलमा (74) कुएं में गिर गईं। गहरे कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुएं के किनारे सलमा हाथ-मुंह धो रहीं थीं। सीढ़ी पर अचानक पैर फिसल गया और वह सीधा कुएं में गिर गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन सलमा की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के पुत्र शब्बीर ने तत्काल थाना ललिया को दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शब्बीर की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली गई है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें