फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पानी के तेज बहाव में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भैंस को हांकते हुए सड़क पार कर रहा एक अधेड़ पानी के तेज बहाव में बह गया। परिजनों व आस-पास के लोग उन्हें पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम खुजरिया निवासी बच्चन तिवारी (60) शुक्रवार को गांव के पास ही भैंस चराने गया था। इसी दौरान भैंस खुजरिया से सोनपुर जाने वाली सड़क के पार चली गई। पूर्व में आई बाढ़ के दौरान सड़क कटने से उस पर पानी का तेज बहाव हो रहा था। भैंस हांकने सड़क के दूसरी तरफ जा रहे बच्चन तिवारी अचानक अपना नियंत्रण खोकर पानी के तेज बहाव में गिर कर बहने लगे। सूचना के बाद मौके पर जुटे परिजन व आस-पास के लोग किसी तरह अधोड़ को पानी से निकाल कर सीएचसी नंदनगर ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें