फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लाइसेंस की बाधा दूर

Thu, 16 May 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन टीम की आपत्ति से फरवरी में अटक गया था लाइसेंससंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन की बाधा अब दूर हो गई है। मूल्यांकन टीम की ओर से फरवरी से लाइसेंस देने पर रोक लगी थी। अब चिकित्सक डॉ. आकांक्षा शुक्ला का अनुभव पूरा हो गया है। उनके अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।
ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मूल्यांकन टीम को रिपोर्ट भेज दी गई है। यूनिट की स्थापना के बाद आए दिन खून के उपलब्धता की समस्या कम हो जाएगी। अभी तक यूनिट न होने से कई तरह की समस्याओं का सामना जिला अस्पताल में करना पड़ रहा था। ब्लड सेपरेशन यूनिट से एक यूनिट रक्त से चार प्रकार के रक्त तैयार किए जाएंगे। ब्लड में चार प्रकार के तत्व कंपोनेंट होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल,प्लाज्मा, प्लेटलेट्स मुख्य रूप से शामिल हैं। इस यूनिट में प्रक्रिया के तहत चारों तत्व को अलग किया जाता हैं। एक यूनिट ब्लड से लगभग चार लोगों की जरूरत पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों को मिलेगा लाभ
आम तौर पर डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में ब्लड से इसे अलग किया जाता है। कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें केवल जरूरी तत्व की आवश्यकता होती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट नहीं होने से यह दिक्कत लगातार बनी हुई है। इस यूनिट से ब्लड से चार तत्व निकालने का काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें