फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस में अश्लील हरकत करना परिचालक को पड़ा भारी, जाएगी नौकरी

Wed, 01 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
परिचालक का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो की बस में परिचालक द्वारा नशे की हालत में अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ड्यूटी से हटा दिया। वहीं वायरल वीडियो की जांच के बाद परिचालक की संविदा समाप्त करने की बात कही है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस यूपी-47 टी 2722 सोमवार की रात कानपुर जा रही थी। गोंडा रोड पर दुल्हिनपुर गांव पार करने के बाद नशे में धुत परिचालक पंकज दूबे व एक अन्य व्यक्ति अश्लील हरकत करने लगे। सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाने लगे। यात्रियों के विरोध पर परिचालक ने उनसे दुर्व्यवहार भी किया। परिचालक की इस हरकत का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यात्रियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से भी शिकायत की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि शिकायत पर यातायात निरीक्षकों से जांच कराई गई। ड्यूटी कर रहा परिचालक नशे में मिला। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच में दोषी मिलने पर परिचालक की संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें