फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिट्टी के बर्तन का उपयोग करने की दिलाई शपथ

Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रजापति समाज के उत्थान व प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को कम करने के लिए मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने 19 जुलाई 2018 को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की स्थापना की थी। बुधवार को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में माटी कला दिवस का छठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रजापति समाज के लोगों को मिट्टी का बर्तन व खिलौना आदि बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मिट्टी के बर्तन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार रावत, कनिष्ठ हेमंत कुमार सिंह, नईम खां, सोहन लाल प्रजापति, रामरूप प्रजापति, रामदेव, जगदंबा प्रजापति व राजकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें