फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हम सबने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है...

Sat, 25 Feb 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बिजलीपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर देखते मुख्य अतिथि व अन्
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बिजलीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. माधव राज द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि डॉ. विमल प्रकाश वर्मा ने किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने बिजलीपुर सहित आसपास के गांवों में स्वच्छता, नारी सशक्तीकरण और शिक्षा विषय पर जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद स्वच्छता व शिक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मनस्वी त्रिपाठी ने प्रथम, आकांक्षा शुक्ला ने द्वितीय व प्रियांशी यादव, शिल्पी यादव व छवि चतुर्वेदी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। अंबुज भार्गव को विशेष तथा गरिमा सिंह व आकाश मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें