फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब डाकघरों में जमा करा सकेंगे दो हजार का नोट

Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तय समयावधि में दो हजार रुपये के प्रतिबंधित नोट बैंक खाते में जमा न करा पाने वालों को रिजर्व बैंक ने राहत दी है। ऐसे लोग अब डाकघरों पर दो हजार के नोट जमा करा सकते हैं। यह जानकारी एलडीएम अंकित गुप्त ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो हजार की नोट अभी भी वैध है, उसे डाकघर के माध्यम से लोग खाते में जमा करा सकते हैं। बताया कि नोट जमा कराने के लिए अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई। इसे कार्यावधि में हर दिन जमा कराया जा सकेंगे। अभी तक दो हजार रुपये का नोट अपने खाते में जमा कराने के लिए अब आरबीआई कार्यालयों तक जाना पड़ता था। लेकिन अब किसी भी स्थानीय डाकघर के जरिये आरबीआई के इश्यू आफिस में दो हजार रुपये का नोट भेजकर अपने खाते में जमा करा सकता है।
एलडीएम ने बताया कि दो हजार का नोट जमा कराने के लिए डाकघर से एक फार्म लेकर उसे भरकर पूरा ब्योरा दर्ज करना होगा। साथ ही जिस बैंक खाते में धनराशि जमा करानी है, उसकी डिटेल भी देनी है। इसके बाद डाकघर के माध्यम से रिजर्व बैंक को भेजा जाएगा। वहां से जमा किए दो हजार नोट की राशि संबंधित के खाते में आएगी। इस तरह लोग आसानी से दो हजार के नोट अब भी जमा कर सकेंगे। बीते 19 मई को दो हजार नोट को चलन से बाहर करने के साथ ही पहले 30 सितंबर फिर 7 अक्तूबर तक बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा कराने की छूट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें