फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब फिटनेस सेंटर पर वाहनों की होगी जांच

Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वाहनों की फिटनेस के लिए जल्द ही सहूलियत मिलेगी। फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए एआरटीओ विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जल्द ही फिटनेस केंद्र स्थापित होगा, जहां अत्याधुनिक और ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा वाहनों की जांच होगी।
विज्ञापन

जिले के 92 स्कूली वाहनों की अब तक फिटनेस नहीं हो सकी है। सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों की जांच और उनके फिटनेस के लिए एआरटीओ विभाग की ओर से एक अधिकारी की तैनाती की गई है। इनके द्वारा प्रदूषण की जांच प्रमाण-पत्र, कर चुकता रिपोर्ट, बीमा आदि कागजातों की जांच की जाती है। कई वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र बिना कागजात देखे ही जारी कर दिया जाता है। वहीं कई बार शिकायत भी मिलती रहती है। ऐसे में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से फिटनेस केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे ऑटोमेटिक मशीनों से जांच करके ही वाहनों को प्रमाण-पत्र जारी किया जा सके। सेंटर स्थापित कराने के लिए विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के साथ आवेदन भी मांगने की तैयारियां की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द सेंटर स्थापित कराया जा सकेगा।

68 प्वाइंट पर गुजरेंगे वाहन तब पाएंगे प्रमाण पत्र
फिटनेस के लिए वाहन सेंटर ले जाना जरूरी होगा। सेंटर में मौजूद ट्रैक पर कुल 68 प्वाइंट से गाड़ी को गुजरना होगा। सिस्टम ऑनलाइन रहेगा, अगर एक भी प्वाइंट में खरा नहीं उतरा तो फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं होगा। सेंटर में प्रत्येक वाहन की प्रक्रिया को विभागीय अधिकारी कार्यालय में ही बैठकर कंप्यूटर अथवा मोबाइल पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


स्थापित होगा केंद्र
वाहनों के फिटनेस के लिए केंद्र स्थापित किया जाना है। इसमें चार एकड़ भूमि और तकनीकी संसाधन होने चाहिए। वहीं व्यक्ति आवेदन कर सकता है। - अरविंद यादव, एआरटीओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें