फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब थर्मल ड्रोन से होगी तेंदुए की खोज, दिल्ली से भी पहुंची टीम

Thu, 14 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छह मासूमों की मौत का जिम्मेदार आदमखोर तेंदुआ अभी भी वन विभाग की टीमों की पकड़ से दूर बना है। इसके चलते ही वन विभाग ने अब तेंदुए को पकड़ने के लिए दिल्ली व पश्चिम बंगाल से मदद मांगी है। शनिवार को कलकत्ता की टीम थर्मल ड्रोन के साथ सोहेलवा क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू करेगी। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली से आई वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों की टीम ने भी तेंदुए की तलाश के लिए इलाके में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सोहेलवा क्षेत्र के लालनगर सिपहिया, बेलवा, भगवानपुर कोड़र, दुंदरा, धर्मपुर में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीमें 14 सीसीटीवी कैमरों के साथ पांच गांवों में 16 पिंजड़ों के साथ तेंदुए का सुराग लगाने में जुटी हैं। दुधवा व कतर्निया से आए विशेषज्ञों को भी खोज कार्य में लगाया गया है। दूसरी तरफ वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट टीम भी बृहस्पतिवार को धर्मपुर गांव में पहुंचीं। टीम में शामिल ट्रैकिंग में एक्सपर्ट प्रांजली ने तेंदुए के आने जाने वाले रास्ताें के फोटो भी लिए।
डीएफओ ने बताया कि टीम अपने साथ लाई हाईटेक उपकरणों व संसाधनों के साथ ही आदमखोर बन चुके तेंदुए की तलाश में जुट गई है। उनकी मदद के लिए सिद्वार्थनगर, पीलीभीत से आई टीमों को भी क्षेत्र में लगाया गया है।
विज्ञापन

जंगल में तेंदुआ कहां है इसकी पहचान के लिए शनिवार से थर्मल ड्रोन से भी खोज शुरू होगी। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि यह ड्रोन काफी शक्तिशाली होने के साथ ही तेंदुए के शरीर की गर्मी से उसकी मौजूदगी का पता लगाएगा। इसके माध्यम से जंगल में चहलकदमी करने वाले तेंदुए की ट्रैकिंग भी आसानी से हो सकेगी। थर्मल ड्रोन के साथ पश्चिम बंगाल से आने वाली टीम शनिवार से अपना खोज कार्य शुरू करेगी।
थाना क्षेत्र के दलपतपुर मजगवा गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ फिर देखा गया। तेंदुआ के स्थानीय निवासी आनंद शुक्ला के गन्ने के खेत में मौजूद होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुआ को खदेड़ने का प्रयास किया। काफी देर बाद तेंदुआ बमुश्किल वहां से हटकर वापस जंगल की ओर गया। इस दौरान तलाशी में जुटी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
मजगवा गांव के जीतू शुक्ला गांव के पूरब में शौच करने गया था। तेंदुआ को खेत में छिपा देख वह सहम गया। गांव निवासी बाबादीन, कोमल, अनीता ने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक खेत में ठहरा रहा। तेंदुआ के आने की सूचना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम रहा। बरहवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी केपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ पानी व भोजन के तलाश में आबादी की ओर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें