फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चुनाव खर्च का हिसाब न देने वाले 545 उम्मीदवारों को नोटिस

Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव में हुए खर्च का हिसाब ने देने वाले 545 उम्मीदवारों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी की है। एडीएम बलरामपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि 12 अगस्त तक खर्च का ब्योरा न देने पर उम्मीदवार की जमानत धनराशि जब्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न निकायों में कुल 575 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन अब तक महज 30 प्रत्याशियों ने ही हिसाब दिया है। पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 72 व सभासद पद के 503 प्रत्याशी मैदान में थे।
नगर पालिका परिषद में चुनाव खर्च जांचने की जिम्मेदारी सहायक लेखाधिकारी दयाशंकर शुक्ल की टीम को सौंपी गई है। यहां अध्यक्ष पद के 16 और सभासद के 103 उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का हिसाब देना है। अब तक सिर्फ पांच उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उतरौला में अध्यक्ष के आठ व सभासद के 97 उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना है। उनके खर्चे की जांच जिला लेखा परीक्षक जगदीश वर्मा की टीम करेगी। उतरौला में अध्यक्ष के चार व 21 सभासदों ने खर्च का ब्योरा दिया है। नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष के 18 व सभासद के 77 उम्मीदवारों को ज्येष्ठ लेखा परीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी की टीम को खर्च का हिसाब देना बाकी है। नगर पंचायत गैंसड़ी में अध्यक्ष के 15 व सभासद के 72 उम्मीदवार, नगर पंचायत पचपेड़वा में अध्यक्ष के 15 व सभासद के 126 उम्मीदवारों के खर्च का हिसाब लेखाकार अजय कुमार श्रीवास्तव व ज्येष्ठ लेखा परीक्षक विनय कुमार चौबे को सौंपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें