फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 13 सफाई नायकों को दी नोटिस, सफाई कर्मियों की मांगी गई सूची

Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी ने 13 सफाई नायकों को नोटिस जारी किया है। सफाई नायकों से सफाई कर्मियों की सूची मांगी गई है। तीन दिन के अंदर सूची न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि अधिकांश नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मियों द्वारा अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को रखकर साफ-सफाई का कार्य कराए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात पांच नियमित व आठ कार्यवाहक सफाई नायकों को नोटिस दिया गया है। उनसे सफाई कर्मियों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने पर नगर पालिका के सफाई कर्मियों के स्थान पर साफ-सफाई का कार्य करने वाले कर्मियों को चिन्हित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन के अंदर सफाई कर्मियों की सूची न देने वाले सफाई नायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें