फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुरानी पेंशन के अलावा और कोई बदलाव स्वीकार नहीं

Tue, 01 Aug 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सिंचाई विभाग के संघ भवन में आयोजित बैठक को संबो​धित करते एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्य
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के आह्वान पर 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन अधिकार महारैली का आयोजन किया जाएगा। महारैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले से भारी संख्या में कर्मचारी दिल्ली पहुंचेंगे। बलरामपुर से भी अधिक से अधिक कर्मचारी दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को सिंचाई विभाग के संघ भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मंच के मंडल संयोजक दिलीप चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब अंतिम दौर में है। पूर्व में किए गए आंदोलनों ने सरकार को इस बारे में सोचने पर मजबूर तो किया लेकिन हठधर्मिता के चलते अभी तक कोई फैसला नहीं ले पा रही है। सरकार एनपीएस में संशोधन की बात कर रही है, जिसे मंच के नेतृत्व ने सिरे से नकार दिया है। पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी पेंशन स्कीम स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक तुलाराम गिरी ने जिले के सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों से अपील किया कि आगामी 10 अगस्त को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंचे। बैठक में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल मंत्री अरुण कुमार यादव, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री मंगल देव मिश्र, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन अंसारी व शिक्षक नेता अजय प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, सुजीत कुमार मेहता, केएन श्रीवास्तव, राज कुमार कुशवाहा, आशीष कुमार, अनिल कुमार, निर्मल द्विवेदी व विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें