बलरामपुर। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न अस्पतालों में जून महीने में लगने वाली नसबंदी शिविर की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इस महीने कुल नौ शिविर लगाए जाएंगे। जबकि जिला महिला व संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन नसबंदी कराई जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 12 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में नसंबदी करने के लिए सर्जन डॉ. अरुण कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 13 जून को सीएचसी उतरौला में डॉ. पीके मिश्रा, 15 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में डॉ. नगमा खान, 16 को सीएचसी गैसड़ी में डॉ. पीके मिश्र, 19 को सीएचसी शिवपुरा में डॉ. पीके मिश्र, 21 को सीएचसी तुलसीपुर में डॉ. अरुण कुमार, 23 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में डॉ. अरुण कुमार, 26 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग में डॉ. अरुण कुमार तथा 29 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में नसबंदी के लिए डॉ. बृजेश की ड्यूटी लगाई गई है।