फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांव में खसरा फैलने से नौ लोग बीमार

Mon, 05 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के जुड़ावनडीह गांव में खसरा फैलने से नौ लोग बीमार हो गए हैं। इन मरीजों को एक हफ्ते से खांसी व बुखार आने के साथ शरीर पर छोटे-छोटे दाने भी निकले हुए हैं। कई दिनों से खसरा फैलने के बाद भी गांव में कोई चिकित्सक अभी तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में मरीज झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव में 45 वर्षीय अरुण सिंह, 35 वर्षीय कर्मवीर सिंह, 22 वर्षीय अमन, 17 वर्षीय अभिनव, 16 वर्षीय नैंसी, नौ वर्षीय संतोष, सात वर्षीय सुमित, सात वर्षीय महेश व पांच माह का नवजात अनुज गंभीर रूप से बीमार है।
ग्रामीण अभिषेक व प्रदीप ने बताया कि करीब एक हफ्ते से गांव में बीमारी फैली हुई है लेकिन अबतक कोई देखने नहीं आया है। कल्लू व राका ने बताया कि बीमारी की सूचना देने के लिए सीएचसी तुलसीपुर के एक चिकित्सक को फोन किया गया था, लेकिन फोन नहीं उठा। मरीजों की हालत को देखते हुए झोलाछाप से इलाज कराना मजबूरी है।
विज्ञापन


अधीक्षक को नहीं है जानकारी
सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह ने बताया कि जुड़ावनडीह गांव में खसरा फैलने की कोई जानकारी नहीं है। यदि गांव में बीमारी फैली है तो टीम भेज कर मरीजों का उपचार कराया जाएगा।

भेजी जा रही टीम
गांव के कुछ लोगों ने फोन पर खसरा फैलने की जानकारी दी है। मरीजों का इलाज करने के लिए चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है। अब तक गांव में किसी के न पहुंचने के संबंध में सीएचसी अधीक्षक से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें