फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की तीन सीटों पर नौ लोगों में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम प्रधान की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए। कुल 16 पर्चे दाखिल किए गए थे जिनमें से सात पर्चे वापस ले लिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की चार व ग्राम पंचायत सदस्य की 43 सीटों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच चार अगस्त को मतदान व पांच अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम प्रधान की सीटों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद सभी आरओ व एआरओ ने प्रधान पद के दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाफरपुर में प्रधान पद के लिए छह लोगों ने पर्चे भरे थे, पुष्पा सिंह व मिथलेश सिंह ने पर्चा वापस ले लिया है। इस सीट पर अब चार दावेदार इंद्रजीत सिंह, मुकुटधारी सिंह, रामअधार व सुधाकर सिंह के बीच चुनाव होगा।
तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूपनगर में प्रधान पद के लिए चार पर्चे दाखिल किए गए थे। राघवराम व सुभाषचंद्र ने पर्चा वापस ले लिया है। इस सीट पर अब मुन्नी व रीना के बीच सीधा मुकाबला होगा। हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिंडुलीकला में प्रधान पद के लिए छह लोगों ने पर्चा भरा था। गायत्री, सरिता व उमा देवी ने पर्चा वापस ले लिया है। इस सीट पर अब सरिता देवी, सोनी व उमा मिश्रा के बीच मुुकाबला होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 43 सीटों पर एकल नामांकन के चलते दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। चार अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात से शाम पांच बजे तक ग्राम प्रधान की तीनों सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालयों पर पांच अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराकर विजई उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें