बलरामपुर चीनी मिल में ब्वायलर पूजा करते मिल के अधिकारी व कर्मचारी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में स्थित बलरामपुर चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ करने के लिए गुरुवार को ब्वॉयलर पूजा की गई। मुख्य यजमान एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यांत्रिकी योगेंद्र सिंह बिस्ट ने पूजा-अर्चना एवं हवन किया।
पंडित तिलकधारी पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्वॉयलर की पूजा कराई। इसके बाद मुख्य प्रधान प्रबंधक निष्काम गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को नये सत्र की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करें।
उन्होंने पेराई सत्र 2022-23 के संचालन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जल्द ही ट्रायल करके मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा।