बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शंकर नगर गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय नेपाली युवक टावर पर चढ़ गया। पुलिस तथा फायर सर्विस की टीम ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
नगर कोतवाल संजय कुमार दुबे ने बताया कि युवक की पहचान दुुर्गेश सिंह सुनार निवासी ग्राम विचखोपड़ी नाका, थाना बरूआ नाका, जिला दांग, नेपाल के रूप में हुई है। वह मंदबुद्धि है और करीब 15 दिन पहले नेपाल सीमा से सटे हरैया के रास्ते यहां आ गया था।
दुर्गेश हरैया स्टैंड पर बस में सामान लादने का काम करता है। टावर पर चढ़ने के बाद उसे रामलीला में हनुमान का रोल दिलाने की बात कहकर नीचे उतारकर नेपाल भेज दिया गया है।